24 साल बाद अफ्रीका में वनडे विश्व कप
यह टूर्नामेंट 2003 के बाद पहली बार अफ्रीका में आयोजित होने वाला पुरुष वनडे विश्व कप होगा। हालांकि दक्षिण अफ्रीका इससे पहले 2007 टी20 विश्व कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी20 विश्व कप की सफल मेजबानी कर चुका है।
14 टीमों के साथ वापसी करेगा टूर्नामेंट
2027 विश्व कप में फिर से 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले 2019 और 2023 विश्व कप में केवल 10-10 टीमों ने भाग लिया था।
टूर्नामेंट का प्रारूप
- 14 टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा।
- प्रत्येक समूह में 7-7 टीमें होंगी।
- दोनों समूहों से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी।
- इसके बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।
- मेजबान होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे प्रवेश मिलेगा, जबकि नामीबिया को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।