फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI World Cup 2023: टीम इंडिया का पाकिस्तान से महामुकाबला 15 अक्तूबर को, सात साल बाद भारत आएगी पाकिस्तानी टीम

Tue, 27 Jun 2023 03:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 15 अक्तूबर को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप में अब तक सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से टीम इंडिया ने सभी सात मुकाबले जीते हैं। इनमें से दो मैच भारत में खेले गए थे।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल का एलान हो गया है। 46 दिन तक चलने वाले वनडे वर्ल्ड कप में 48 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत पांच अक्तूबर को डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड और 2019 वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम इंग्लैंड के बीच मुकाबले से होगी।
विज्ञापन


यह मैच अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 19 नवंबर को फाइनल होगा। वहीं, टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच, यानी भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 15 अक्तूबर को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

सात साल बाद भारत आएगी पाकिस्तान की टीम

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
इस शेड्यूल से यह भी तय हो गया कि पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी। दरअसल, एशिया कप की मेजबानी को लेकर हुए बवाल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने धमकी दी थी कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगी। हालांकि, अब एशिया कप का शेड्यूल तय हो गया है। पाकिस्तान और श्रीलंका की सह-मेजबानी यानी 'हाईब्रिड मॉडल' में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान की टीम भारत आने के लिए तैयार हो गई।

पाकिस्तान की टीम सात साल बाद भारत आएगी। इससे पहले टीम ने 2016 टी20 विश्व कप के दौरान भारत का दौरा किया था। इसके बाद से दोनों टीमें किसी तटस्थ जगह पर ही भिड़ी हैं। यह मैच या तो किसी आईसीसी टूर्नामेंट या फिर एशियन क्रिकेट काउंसिल के तहत खेला गया था।

दोनों टीमों का वनडे और वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के वनडे में रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 132 बार आमने-सामने आई हैं। इसमें से भारत ने 55 और पाकिस्तान ने 73 मैच जीते हैं। चार मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। हालांकि, वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है।

टीम अब तक इस टूर्नामेंट में बाबर आजम की टीम के खिलाफ अजेय है। दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप में अब तक सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से टीम इंडिया ने सभी सात मुकाबले जीते हैं। इनमें से दो मैच भारत में खेले गए थे।

आईसीसी टूर्नामेंट में 19 बार भिड़ चुके भारत-पाकिस्तान

रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे में अपने मैदान पर टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 30 मैच खेल चुकी है। भारत ने इसमें से 11 और पाकिस्तान ने 19 मैच जीते हैं। सभी प्रकार के आईसीसी टूर्नामेंट (टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी) की बात करें तो दोनों टीमें 19 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें से भारत ने 14 मैच और पाकिस्तान ने चार मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा है।

भारतीय अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को करेगी

2023 वनडे विश्व कप में भारत का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टीम राउंड रॉबिन फॉर्मेट में अन्य सभी टीमों से भी भिड़ेगी।  इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
विज्ञापन

भारत के 10 शहरों में होंगे मुकाबले
विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से तीन अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। आठ टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और बाकी दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर राउंड खेला जा रहा है, जिसमें सुपर सिक्स में छह टीमें पहुंच चुकी हैं। इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले विश्व कप के मुख्य राउंड में भाग लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें