श्रीलंका के बल्लेबाज पाथुम निसांका ने कहा कि 300 के करीब कोई भी स्कोर चुनौतीपूर्ण होता लेकिन उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। निसांका ( 61) और सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा (78) ने सोमवार को श्रीलंका को अच्छी शुरुआत देकर 125 रन की साझेदारी की लेकिन दस विकेट 84 रन के भीतर गंवाने से 209 का स्कोर ही बना सकी। निसांका ने मैच के बाद कहा , ‘ अच्छी शुरूआत के बावजूद हम लय कायम नहीं रख सके जिससे बड़ा स्कोर नहीं बन पाया । इस तरह की विकेट पर 300 के करीब स्कोर होना चाहिए था। उन्होंने कहा ,‘ मेरा मानना है कि मैंने टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। उम्मीद है कि आगे भी यह लय कायम रहेगी।’