फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: अगले चरण में लगभग चार लाख टिकट जारी करेगा बीसीसीआई, जानें कहां और कैसे खरीदें

Thu, 07 Sep 2023 12:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन चार लाख टिकटों में भारत के मैचों के कितने प्रतिशत टिकट होंगे।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप मुकाबलों के टिकटों की भारी मांग को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के लगभग चार लाख टिकट जारी करेगा। बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन चार लाख टिकटों में भारत के मैचों के कितने प्रतिशत टिकट होंगे।
विज्ञापन


अधिक से अधिक प्रशंसकों तक टिकटों की पहुंच बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी अब साल की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।’’

इसके अनुसार, ‘‘आठ सितंबर 2023 को भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से सभी मैचों के टिकटों की बिक्री शुरू होगी। प्रशंसक आधिकारिक वेबसाइट एचटीटीपीएस://टिकट्स.क्रिकेटवर्ल्डकप.कॉम पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। समय आने पर प्रशंसकों को टिकटों की बिक्री के अगले चरण की जानकारी दी जाएगी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें