फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान; चार चोटिल खिलाड़ियों को मिला मौका, देखें पूरी टीम

Wed, 06 Sep 2023 06:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

एडम जाम्पा और एश्टन एगर के रूप में दो स्पिनरों को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली है, जबकि जोश इंगलिस बैकअप विकेटकीपर हैं। टीम में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
ग्लैन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को चोटों के बावजूद भारत में होने वाले विश्व कप के लिये ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि गेंदबाजी ऑलराउंडर सीन एबोट पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।
विज्ञापन


कमिंस और स्मिथ कलाई की चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें एशेज सीरीज के दौरान लगी थी। वहीं स्टार्क और मैक्सवेल ग्रोइन और टखने की चोट से परेशान हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा ,‘‘ये सभी खिलाड़ी जल्द ही फिट हो जायेंगे और भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में उनके चयन की उम्मीद है। विश्व कप की अंतिम टीम के ऐलान से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत और दक्षिण अफ्रीका में आठ वनडे मैच खेलने हैं।’’

एडम जाम्पा और एश्टन एगर के रूप में दो स्पिनरों को टीम में जगह मिली है, जबकि जोश इंगलिस बैकअप विकेटकीपर हैं। टीम में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका में पांच वनडे मैचों की सीरीज और भारत में तीन वनडे खेलने हैं। विश्व कप से पहले उसे नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं। विश्व कप में उसे आठ अक्तूबर को चेन्नई में भारत के खिलाफ पहला मैच खेलना है।

वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबोट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें