नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका पर मिली ऐतिहासिक जीत कोई तुक्का नहीं है और अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने पर उनकी टीम विश्वकप में किसी भी टीम को हरा सकती है। नीदरलैंड टीम ने राउंड रॉबिन लीग चरण में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया जो विश्वकप के इतिहास में टेस्ट खेलने वाले किसी देश के खिलाफ उसकी पहली जीत थी। यह मैच बारिश के कारण प्रति टीम 43 ओवर का किया गया था।
एडवर्ड्स ने कहा , ‘हम हर मैच में रणनीति के साथ उतरते हैं और जीतने की पूरी कोशिश करते हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं और ऐसा करने पर किसी भी टीम को हरा सकते हैं।