पाकिस्तान में खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय सीरीज में गुरुवार को खेले गए एक हाईस्कोरिंग मैच में इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी और ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हमें अपनी गलती पता है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के 116 गेंदों पर 21 चौकों और 10 छक्कों से सजी रिकॉर्ड 202 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में चार विकेट पर 429 रन बनाए। ब्रूक का यह दोहरा शतक वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक था। जो रूट ने 66 गेंदों पर 69 और विल जैक्स ने 30 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए। श्रीलंका ने 49.5 ओवर में आठ विकेट पर 430 रन बनाकर मैच जीत लिया।
वनडे का दूसरा बड़ा रन चेज किया
श्रीलंका ने न सिर्फ इंग्लैंड, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को भी चौंकाया। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा चेज था। वहीं, यह श्रीलंका का इस प्रारूप में ये सबसे बड़ा चेज था। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने 83 गेंदों पर 97, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए पवन रत्नानायके ने 106 गेंदों पर 130, पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए दासुन शनाका ने 50 गेंदों पर 97 और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेनिथ लियांगे ने 27 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। पवन रत्नानायके प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
ब्रूक ने बताया हार का कारण
ब्रूक ने हार की वजह टीम की कमजोर गेंदबाजी को बताया, जो निश्चित रूप से सही है। हार के बाद हैरी ब्रूक ने कहा, यह एक शानदार क्रिकेट मैच था। मुझे लगा कि दोनों टीमें बहुत बढ़िया थीं। बदकिस्मती से, श्रीलंका ने हमें हरा दिया। हम गेंद से ठीक से खेल नहीं पाए और उनकी ताकत के हिसाब से थोड़ा खेले, और फिर उन्होंने 400 रन बनाकर जबरदस्त क्रिकेट खेला। मुझे लगता है कि 20 साल में पहली बार यह एक जबरदस्त उपलब्धि है। अब हारने वाली टीम का कोई मतलब नहीं है। हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा। हम जानते हैं कि हमसे कहां गलती हुई है। बदकिस्मती से, हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अगले कुछ मैचों में हमारे पास फाइनल में जगह पक्की करने का शानदार मौका है। हमें चीजों को सिंपल रखना होगा और खुद को सपोर्ट करना होगा और अगले गेम में फिर से बेहतर खेलना होगा।