फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी सुपर लीग: सीरीज जीतकर शीर्ष पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत छठे स्थान पर

Wed, 02 Dec 2020 10:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को भारत के खिलाफ श्रृंखला में 2-1 की जीत से आईसीसी विश्व कप सुपर वनडे लीग अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं भारतीय टीम छठे स्थान पर काबिज है।

विज्ञापन


श्रृंखला में जीत से ऑस्ट्रेलिया के 40 अंक हो गए जिससे उसने इंग्लैंड को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। इंग्लैंड की टीम अब दूसरे स्थान पर है। भारत ने यहां तीसरा और अंतिम वनडे जीतकर टूर्नामेंट से पहले अंक हासिल किए और टीम नौ अंक से छठे स्थान पर है।


आरोन फिंच की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन के बूते विराट कोहली की टीम पर श्रृंखला के शुरूआती दो मैचों में जीत हासिल की। कैनबरा में तीसरे वनडे में पदार्पण कर रहे टी नटराजन ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट झटका। ऑस्ट्रेलिया ने 13 टीम की चैम्पियनशिप की पिछली श्रृंखला में इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन


13 टीमों की चैम्पियनशिप इस साल ही शुरू हुई जिससे आईसीसी पुरूष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए सीधे सात क्वालीफायर भी तय होंगे। भारत ने मेजबान होने के नाते स्थान पक्का कर लिया। मौजूदा विश्व कप चैम्पियन इंग्लैंड के 30 अंक हैं। उसने चैम्पियनशिप की शुरूआती श्रृंखला में आयरलैंड को 2-1 से हराया था। पाकिस्तान के जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-1 की जीत से 20 अंक हैं। जिम्बाब्वे के 10 अंक हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें