भारत वनडे में शतकों में मामले में शीर्ष पर तो है ही, लेकिन वह दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से कहीं आगे है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक वनडे में 252 शतक लगे हैं। कंगारू टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, लेकिन भारत से वह काफी पीछे है। पाकिस्तान का नाम तीसरे स्थान पर आता है, जिसकी ओर से 229 शतक लगे हैं। इन तीन देशों के बाद दक्षिण अफ्रीका (213 शतक), वेस्टइंडीज (211 शतक) और इंग्लैंड (204 शतक) का नाम आता है। ये टीमें भी अपने दौर में धाकड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर रही हैं।
श्रीलंका की ओर से वनडे में अब तक 200 शतक लगे हैं। वहीं न्यूजीलैंड (166 शतक), जिम्बाब्वे (79 शतक), बांग्लादेश (70 शतक) और आयरलैंड (53 शतक) जैसी टीमें भी इस लिस्ट में हैं। उभरती टीमों में स्कॉटलैंड (41 शतक) और अफगानिस्तान (37 शतक) का नाम शामिल है, जिन्होंने हाल के वर्षों में तेजी से प्रगति की है।
भारत की बढ़त सिर्फ टीम रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत बल्लेबाजों के स्तर पर भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। विराट कोहली (51 शतक), सचिन तेंदुलकर (49 शतक) और रोहित शर्मा (32 शतक) वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शीर्ष तीन पर काबिज हैं। यही वजह है कि भारत को बैटिंग पावरहाउस कहा जाता है। इन तीनों ने बल्लेबाजी का नया अध्याय लिखा है।
इन तीनों के रिकॉर्ड इतने बड़े हैं कि कई टीमों का कुल शतक मिलाकर भी इनसे कम बैठता है। विराट, सचिन और रोहित के शतकों को मिलाकर कुल 132 शतक होते हैं, जो कि स्कॉटलैंड, आयरलैंड और अफगानिस्तान के कुल शतकों (131) से ज्यादा है। सचिन, विराट और रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से न सिर्फ मैच जिताए हैं, बल्कि करोड़ों फैंस को गर्व करने का मौका भी दिया है।
वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीमें और उनके शीर्ष बल्लेबाज
| टीम |
शतक |
सबसे ज्यादा शतक
(बल्लेबाज) |
| भारत |
323 |
विराट कोहली- 51 |
| ऑस्ट्रेलिया |
252 |
रिकी पोंटिंग- 29 |
| पाकिस्तान |
229 |
सईद अनवर- 20 |
| द. अफ्रीका |
213 |
हाशिम अमला- 27 |
| वेस्टइंडीज |
211 |
क्रिस गेल- 25 |
| इंग्लैंड |
204 |
जो रूट- 21 |
| श्रीलंका |
200 |
सनथ जयसूर्या- 28 |
| न्यूजीलैंड |
166 |
रॉस टेलर- 21 |
| जिम्बाब्वे |
79 |
ब्रेंडन टेलर- 11 |
| बांग्लादेश |
70 |
तमीम इक़बाल- 14 |
| आयरलैंड |
53 |
पॉल स्टर्लिंग- 14 |
| स्कॉटलैंड |
41 |
कैलम मैकलॉड- 10 |
| अफगानिस्तान |
37 |
मोहम्मद शहजाद- 6 |