फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvsWI: वेस्टइंडीज ने की मैच में वापसी, तीसरे दिन स्टंप्स तक बनाए 214/2 रन

Mon, 04 Dec 2017 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडिज
विज्ञापन
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 66 ओवर में 214/2 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से  क्रेग ब्रैथवेट(79*) और शाई होप (21*) रन बनाकर फिलहाल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन


वहीं, वेस्टइंडीज के किरोन पावेल (40) और शिरोन हेटमयर (66) रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने अच्छी गेदबाजी की। वेस्टइंडीज के दोनों ही बल्लेबाजों कों उन्होंने पवेलियन भेज दिया। वेस्टइंडीज की टीम अभी भी न्यूजीलैंड से पहली पारी के आधार पर 172 रन पीछे है। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 134 रन बनाई थी।

पढ़ेंः-NZvWI: कीवी बल्लेबाज कॉलिन ने अपने पहले ही टेस्ट में बना डाला रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे बैट्समैन

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी 520/9 पर घोषित की। कल के स्कोर 447/9 से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड ने आज के खेल में 73 रन और बनाए। इसी बीच टॉम ब्लंडेल ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार शतक जड़ा। वो 107 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट (18) के साथ मिलकर 10वें और आखिरी विकेट के लिए 78 रनों की अहम साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रैंडहोम - फोटो : Cricbuzz
कीवी टीम की तरफ से कोलिन डी ग्रैंडहोम (105), रॉस टेलर (93) ने शानदार पारियां खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। ग्रैंडहोम ने सिर्फ 71 गेंदों में शतक लगाया और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह नौवां सबसे तेज़ शतक है। सबसे तेज़ शतक का विश्व रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ही ब्रेंडन मैकलम (54 गेंद) के नाम है। वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज करते हुए वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी  में 134 रन पर ही ढ़ेर हो गई था। इस तरह से न्यूजीलैंड को पहली पारी में वेस्टइंडीज के ऊपर 386 रनों की बड़ी बढ़त मिली। जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में ठोस शुरुआत की।

सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, इसके बाद दूसरा विकेट 166 के स्कोर पर गिरा, लेकिन यहां से ब्रैथवेट और शाई होप ने कैरेबियाई टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया। यदि पारी को आगे तक ले जाने के लिए क्रेग ब्रैथवेट और शाई होप को विकेट पर टिकना होगा और को लंबी पारी खेलना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें