न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 66 ओवर में 214/2 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से क्रेग ब्रैथवेट(79*) और शाई होप (21*) रन बनाकर फिलहाल क्रीज पर हैं।
वहीं, वेस्टइंडीज के किरोन पावेल (40) और शिरोन हेटमयर (66) रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने अच्छी गेदबाजी की। वेस्टइंडीज के दोनों ही बल्लेबाजों कों उन्होंने पवेलियन भेज दिया। वेस्टइंडीज की टीम अभी भी न्यूजीलैंड से पहली पारी के आधार पर 172 रन पीछे है। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 134 रन बनाई थी।
पढ़ेंः-NZvWI: कीवी बल्लेबाज कॉलिन ने अपने पहले ही टेस्ट में बना डाला रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे बैट्समैन
इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी 520/9 पर घोषित की। कल के स्कोर 447/9 से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड ने आज के खेल में 73 रन और बनाए। इसी बीच टॉम ब्लंडेल ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार शतक जड़ा। वो 107 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट (18) के साथ मिलकर 10वें और आखिरी विकेट के लिए 78 रनों की अहम साझेदारी की।