फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति मंधाना का शानदार शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से रौंदा

Thu, 24 Jan 2019 01:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति मंधाना के शानदार शतक के दमपर भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वन-डे में 9 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारतीय महिलाओं ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

विज्ञापन


मैक्लीन पार्क मैदान पर खेले गए मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्ला थमाया। भारत की धारदार गेंदबाजी के आगे मेजबान टीम 192 रन पर ही समेट गई।

भारत के लिए एकता बिष्ट और पूनम यादव ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा, दीप्ति शर्मा ने दो और शिखा पांडे ने एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में सूजी बेट्स ने ही सबसे अधिक 36 रन बनाए। इसके अलावा, टीम की कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाई।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की ओर से मिले 193 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय टीम को अधिक परेशानी नहीं हुई। मंधाना ने रोड्रिगेज के साथ 190 रनों की शानदार साझेदारी की। स्मृति मंधाना (104 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से (105 रन) के अलावा जेमिमाह रोड्रिगेज (94 गेंदों में नौ चौको की मदद से नाबाद 81 रन) ने भी उम्दा पारी खेली।

भारतीय टीम जीत से केवल तीन रन दूर थी कि, इस मौके पर एमीलिया कैर ने मंधाना को ली ताहुहु के हाथों कैच आउट कर भारतीय टीम का पहला विकेट गिराया. हालांकि, इस विकेट के गिरने से मेहमान टीम को अधिक नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद, रोड्रिगेज ने दीप्ति शर्मा के साथ जरूरी तीन रन जोड़े और टीम को जीत दिलाई. हालांकि, दीप्ति ने एक भी रन नहीं बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें