फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: 'जब जरूरत होती है तो मध्यक्रम भरोसे पर खरा उतरता आया है'

Sat, 02 Feb 2019 04:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हैमिल्टन में खेले गए चौथे वन-डे में भारतीय टीम 92 रन पर ऑलआउट हो गई थी। नतीजनत न्यूजीलैंड ने आसानी से मैच अपने नाम किया और हार चुकी सीरीज में अपने लिए एक अच्छी खबर तलाशी। अब पांचवें वन-डे से ठीक पहले शनिवार को भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया है।

विज्ञापन


संजय बांगड़ का मानना है कि चौथे वनडे में भारतीय बल्लेबाजी का पतन 'अपवाद’ था और उन्हें मध्यक्रम पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि कठिन हालात में बल्लेबाजों ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। बांगड़ ने पांचवें वनडे से पहले कहा, ‘मध्यक्रम ने कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ हालात चुनौतीपूर्ण होते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि मध्यक्रम ने अच्छा खेल नहीं दिखाया है।’ 

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी बांगड़ ने कहा कि, ‘यदि शीर्षक्रम के बल्लेबाज अच्छा खेल रहे हैं तो मध्यक्रम को उतने मौके नहीं मिलते। यह उन सीरीज में से एक है जिसमें शीर्षक्रम में से कोई शतक नहीं बना सका और मध्यक्रम को काफी मौका मिला। उन्होंने मौका मिलने पर फिनिशर की भूमिका भी बखूबी निभाई।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यह एक खराब मैच था। हमें पता है कि हम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले। हमें इसे भूलकर अगले मैच पर फोकस करना होगा।’ बांगड़ ने कहा कि टीम प्रबंधन खिलाड़ियों को रोटेट करने की कोशिश कर रहा है ताकि सभी को मौका मिल सके। उन्होंने कहा, ‘हम सभी को मौका देने की कोशिश कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में जान बूझकर ऐसा किया गया और यहां भी खिलाड़ियों को रोटेट कर रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें