फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 गेंदों पर चाहिए थे 30 रन, ऐसा था सांस थाम देने वाले फाइनल में आखिरी दो ओवर का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन

हैमिल्टन टी-20 में हार के साथ ही भारतीय टीम का विदेशी सरजमीं पर जीत की नई इबारत का सपना अधूरा ही रह गया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन टी-20 मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को आखिरी ओवर में चार रन से मात मिली।

विज्ञापन


मौजूदा सत्र में सफलता के कई झंडे गाड़ने वाली भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज जीतने के करीब थी। अफसोस कि ऐसा हो नहीं पाया। मैच बेहद रोमांचक और कांटे का था। अगर आपने यह मैच नहीं देखा तो कोई बात नहीं चलिए आपको बताते हैं अंतिम 2 ओवर्स का रोमांच... 

12 गेंदों में 30 रन की दरकार

न्यूजीलैंड- 20 ओवर्स 4/212 रन
भारत- 20 ओवर्स 6/208 रन

टीम इंडिया को पारी के आखिरी दो ओवर्स यानी बारह गेंदों में जीत के लिए 30 रन की दरकार थी। क्रीज पर दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या काबिज थे। दोनों बल्लेबाज के पास टीम को जीत दिलाने का शानदार मौका था।

19वें ओवर की पहली गेंद: जीत के लिए 12 गेंद पर 30 रन की दरकार।
गेंदबाज- कुलेजिन

पहली गेंद का सामना क्रुणाल पांड्या ने किया। गेंद उनके पैड पर लगी और वो रन बनाने का मौका चूक गए। 

19वें ओवर की दूसरी गेंद: जीत के लिए 11 गेंद पर 30 रन की दरकार। 
इस बार क्रुणाल ने गेंद को पुल करने की कोशिश की। गेंद मिड विकेट की दिशा में गई और उन्होंने भागकर एक रन पूरा किया। स्ट्राइक पर दिनेश कार्तिक पहुंच गए। 

19वें ओवर की तीसरी गेंद: 10 गेंद 29 रन की दरकार।
दिनेश कार्तिक ने पुल करके स्कवैर लेग की दिशा में छक्का लगाया। 

19वें ओवर की चौथी गेंद: 9 गेंद पर 23 रन की दरकार।
इस बार कुलेजिन ने कार्तिक को मौका नहीं दिया और कार्तिक ने एक रन लेकर फिर से स्ट्राइक क्रुणाल पांड्या को दे दी।

19वेंओवर की पांचवीं गेंद: 8 गेंद पर 22 रन की जरूरत।
स्ट्राइक पर मौजूद क्रुणाल पांड्या कोई रन नहीं ले सके। 

19वां ओवर छठी गेंद: 7 गेंदों पर 22 रन की दरकार।
एक गेंद खाली गंवाने के बाद क्रुणाल ने ओवर की छठवीं और आखिरी गेंद पर मिड ऑन की दिशा में छक्का लगाया। कुलेजिन ने अपने ओवर में 14 रन दिए।
विज्ञापन

6 गेदों में 16 रन की जरूरत

अब भारत और सीरीज जीत के बीच महज 16 रन का फासला था। यानी आखिरी 6 गेंदों पर भारतीयी शेरों को 16 रन बनाने थे।
 
20वें ओवर की पहली गेंद
गेंदबाज: टिम साउदी
बल्लेबाज: दिनेश कार्तिक

डीके ने गेंद मिड ऑन की दिशा में भेजकर 2 रन भाग लिए। 

20वां ओवर दूसरी गेंद: 5 गेंदों पर 14 रन की दरकार।
कार्तिक ने स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया और वो चूक गए। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी कार्तिक ने उसे वाइड समझकर कोई रन नहीं लिया। इस गेंद पर कोई रन नहीं बना।

20वां ओवर तीसरी गेंद: चार गेंदों पर 14 रन की दरकार। 
ओवर की तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बन पाया। इस बार कार्तिक ने लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट खेला। एक रन लेने का मौका था, लेकिन कार्तिक ने हाफ पिच पार कर चुके क्रुणाल पांड्या को वापस लौटा दिया।

20वां ओवर चौथी गेंद: तीन गेंदों पर 14 रन की दरकार।
चौथी गेंद में कार्तिक एक ही रन बना पाए। इस तरह आखिरी दो गेंदों में अब 13 रन चाहिए थे।

20वां ओवर पांचवीं गेंद: दो गेंदों पर 14 रन की दरकार।
मगर पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पांड्या एक ही रन बना सके।

20वां ओवर छठवीं गेंद: 1 गेंद में 12 रन की दरकार। 
भारतीय टीम मैच गंवा चुकी थी लेकिन कार्तिक डटे रहे साउदी ने इस बार उनके सामने बाउंसर का इस्तेमाल किया जो इतनी ऊंची थी जिसे अंपायर ने वाइड बॉल करार दिया। ऐसे में भारत को एक 1 गेंद और 1 रन अतिरिक्त मिल गया।

20वां ओवर सातवीं गेंद: एक गेंदों पर 11 रन की दरकार।
साउदी की आखिरी गेंद को कार्तिक ने कवर की दिशा में बाउंड्री के पार पहुंचा दिया और टीम इंडिया ने 4 रन से मैच के साथ-साथ सीरीज गंवा दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें