फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs ZIM Test: न्यूजीलैंड ने बुलवायो टेस्ट पर पकड़ मजबूत की, दूसरी पारी में जिम्बाब्वे का स्कोर 31/2

Fri, 01 Aug 2025 08:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलवायो

सार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने इसके बाद बेन कुरेन (11) और ब्रायन बेनेट (18) को आउट करके स्टंप तक जिम्बाब्वे का स्कोर दो विकेट पर 31 रन कर दिया। जिम्बाब्वे अब भी 127 रन से पीछे है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शतक से चूक गए, लेकिन न्यूजीलैंड ने शिकंजा कसे रखा। कॉनवे ने 88 रन बनाए और मिचेल 80 रन पर आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे जिससे न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 307 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने इसके बाद बेन कुरेन (11) और ब्रायन बेनेट (18) को आउट करके स्टंप तक जिम्बाब्वे का स्कोर दो विकेट पर 31 रन कर दिया। जिम्बाब्वे अब भी 127 रन से पीछे है। जिम्बाब्वे पहली पारी में 149 रन पर सिमट गया था। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी जिम्बाब्वे के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे जिन्होंने 73 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि तनाका चिवांगा ने 51 रन देकर दो विकेट चटकाए।

बाद में मिचेल ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर अच्छी बल्लेबाजी की और न्यूज़ीलैंड को बढ़त दिला दी। नौवें नंबर के बल्लेबाज नाथन स्मिथ पेट में चोट के कारण 22 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इससे पहले मुजारबानी ने पहली ही गेंद पर विल यंग (41) को आउट कर दिया। इसके बाद हेनरी निकोल्स (34) और कॉनवे ने 66 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


दिसंबर 2023 के बाद से अपना पहला टेस्ट खेल रहे निकोल्स ने 27 रन पूरे करते ही 3,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए, लेकिन मुजारबानी की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। रचिन रविंद्र (02) भी जल्दी आउट हो गए। कॉनवे लंच के तुरंत बाद आउट हुए। दो मैचों की यह सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन 2016 के बाद से दोनों देशों के बीच यह पहला टेस्ट मैच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें