फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ न्यूजीलैंड की आसान जीत, कॉन्वे को किस्मत का सहारा, आठ जीवनदान मिले

Sat, 19 Jul 2025 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

कॉन्वे ने टिम सिफर्ट (तीन) के जल्दी आउट होने के बाद 40 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। उन्हें मैच में कम से कम आठ जीवनदान मिले।
विज्ञापन
कॉन्वे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने कई जीवनदान का फायदा उठाते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने तीन देशों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में रविवार को 37 गेंद शेष रहते जिम्बाब्वे को आठ विकेट से शिकस्त दी। मैट हेनरी (26 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे की पारी को सात विकेट पर 120 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने 13.5 ओवर में दो विकेट पर 122 रन बनाकर प्रभावशाली जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कॉन्वे ने टिम सिफर्ट (तीन) के जल्दी आउट होने के बाद 40 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। उन्हें मैच में कम से कम आठ जीवनदान मिले। एक रन के स्कोर पर उनका कैच छूटा फिर वह जब 34 रन पर थे तब रन आउट से बचे और पगबाधा की करीबी अपील उनके पक्ष में रही। इसके अलावा उनके कई शॉट हवा में लहराने के बाद क्षेत्ररक्षकों से दूर गिरे।
विज्ञापन

कॉन्वे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 17 महीने में अपना पहला अर्धशतक जड़ने के अलावा रचिन रविंद्र (19 गेंद में 30 रन ) के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 और डेरिल मिचेल (19 गेंद में नाबाद 26 रन) के साथ 58 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसानी से लक्ष्य के पार पहुंचाया। जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाजों वेस्ली मधेवेरे (32 गेंद में 36 रन) और ब्रायन बेनेट (19 गेंद में 20 रन) ने आक्रामक तरीके से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना किया।  बेनेट हालांकि पावरप्ले के अंत में हेनरी का शिकार बन गए। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज इसके बाद रन लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे और टीम की रनगति लगातार कम होती चली गयी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें