फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs WI Test: न्यूजीलैंड पर भारी पड़ रहे शाई होप, चौथा टेस्ट शतक जड़ा; विंडीज को जीत के लिए 300+ रन की जरूरत

Fri, 05 Dec 2025 10:19 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

वेस्टइंडीज के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मुकाबले में शानदार शतक जड़ा और टीम की जीत की उम्मीदों को जीवित रखा है। 
विज्ञापन
शाई होप - फोटो : @windiescricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने शुक्रवार को बड़ा धमाका किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मुकाबले में 32 वर्षीय बल्लेबाज ने शानदार शतक जड़ा और टीम की जीत की उम्मीदों को जीवित रखा है। बता दें कि, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। आज इस मैच का चौथा दिन है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 231 रन बनाए जिसके जवाब में की टीम अपनी पहली पारी में 167 रन बना सकी और न्यूजीलैंड को 64 रनों की बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने आठ विकेट खोकर 466 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इस तरह वेस्टइंडीज को 530 रनों का लक्ष्य मिला। फिलहाल वेस्टइंडीज की दूसरी पारी जारी है और उसने चार विकेट पर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। क्रीज पर शाई होप 116 और जस्टिन ग्रीव्स 54 रन बनाकर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें