फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvWI, 1st T20: पोलार्ड का तूफानी अर्धशतक बेकार, नीशम-फर्ग्यूसन के दम पर न्यूजीलैंड की रोमांचक जीत

Fri, 27 Nov 2020 08:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम कोरोना काल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरी। शुक्रवार को उसने ऑकलैंड में वेस्टइंडीज की मेजबानी की और विजय प्राप्त की। वर्षा से बाधित पहले टी-20 मुकाबले में उसने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। ईडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में आखिरी तक मैच का पास पलटता रहा लेकिन अंत में नीशम और सैंटनर की तूफानी बल्लेबाजी की मदद न्यूजलैंड ने जीत अपने नाम कर ली।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने एक रन में गंवाए पांच विकेट 
मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जवाब में वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 20 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद कैरेबियाई टीम ने 58 के स्कोर पर एक के बाद एक अपने चार विकेट गंवा दिए, इसके बाद टीम ने एक रन जोड़कर अपना एक और विकेट गंवा दिया। 

पोलार्ड का तूफानी अर्धशतक तो फर्ग्यूसन के पांच विकेट  
एक समय पर लग रहा था कि वेस्टइंडीज की टीम सौ रन भी नहीं बना पाएगी और न्यूजीलैंड की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन इसके बाद कप्तान कीरोन पोलार्ड ने जबरदस्त खेल दिखाया और मात्र 37 गेंदों में 75 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और आठ छक्के जड़े। पोलार्ड ने फेबियन एलेन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। इसकी वजह से मेहमान टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। उधर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने टी-20 करियर की श्रेष्ठ गेंदबाजी की और चार ओवर में 21 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन


नीशम और सैंटनर की मैच जिताऊ पारी 
वेस्टइंडीज के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने 63 रन पर चार विकेट गंवा दिए, हालांकि इसके बाद पहले कॉन्वे ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए, फिर आखिरी के ओवरों में जेम्स नीशम ने 24 गेंदों में नाबाद 48 और मिचेल सैंटनर ने 18 गेंदों में तीन छक्के की मदद से 31 रन की नाबाद पारी खेली और मैच अपने पक्ष में कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें