फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs SL: टिम साइफर्ट की पारी की मदद से न्यूजीलैंड तीसरे टी-20 में जीता, श्रीलंका को 2-1 से सीरीज में हराया

Sat, 08 Apr 2023 11:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्विंसटाउन

सार

श्रीलंका ने कुसल मेंडिस के 48 गेंदों पर 73 रन की मदद से 6 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 19.5 ओवरों में 6 विकेट पर 183 रन बना लिए।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम सीरीज जीतने के बाद - फोटो : आईसीसी ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 मुकाबले में एक गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। टिम साइफर्ट ने 48 गेंदों पर 88 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने कुसल मेंडिस के 48 गेंदों पर 73 रन की मदद से 6 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 19.5 ओवरों में 6 विकेट पर 183 रन बना लिए। न्यूजीलैंड ने दूसरा मैच नौ विकेट से जीता था जबकि पहला मैच श्रीलंका ने सुपरओवर में जीता था। 
विज्ञापन


साइफर्ट ने अपनी पारी में दस चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने पहले विकेट पर चाड बोवेस (17) के साथ 53 रन और कप्तान टॉम लाथम (31) के साथ दूसरे विकेट पर 52 गेंदों पर 84 रन जोड़े थे। साइफर्ट ने टी-20 में अपनी श्रेष्ठ पारी खेली, उनका पिछला श्रेष्ठ स्कोर 85 रन था। 

अंतिम ओवर में 10 रन चाहिए थे जबकि सात विकेट उसके हाथ में शेष थे। पहली गेंद पर चैपमैन ने छक्का जड़ दिया। उसकी बाद अगली गेंद वाइड रही लेकिन बाई का रन लेते समय नीशाम रनआउट हो गए। अगली गेंद पर मिचेल आउट हो गए। पारी की चौथी गेंद पर बाई का रन आया और पांचवीं गेंद पर रचिन रवींद्र ने दो रन लेकर जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें