टी20 सीरीज में 4-1 से हारा था पाकिस्तान
सलमान अली आगा के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम ने तीसरा टी20 नौ विकेट से जीता था और वह भी रिकॉर्ड के साथ, लेकिन इससे पहले और इसके बाद टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। न्यूजीलैंड ने पहला टी20 नौ विकेट से, दूसरा टी20 पांच विकेट से, चौथा टी20 115 रन से और पांचवां टी20 आठ विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद वनडे सीरीज में भी कीवियों का बोलबाला रहा। माइकल ब्रेसवेल के नेतृत्व में एक नई कीवी टीम ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 73 रन से, दूसरे वनडे में 84 रन से और तीसरे वनडे में 43 रन से हरा दिया। तीसरे वनडे के दौरान इमाम उल हक के चेहरे पर गेंद लगी और उन्हें एंबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। इसके बाद उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल में भर्जी कराया गया है। वहीं, पाकिस्तान की पारी के दौरान मैदान में अंधेरा भी छा गया था।
ये भी पढ़ें: PBKS vs RR Playing-11: बतौर कप्तान वापसी करेंगे संजू, यशस्वी पर रहेगी निगाह; पंजाब लगाना चाहेगा जीत की हैट्रिक