फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs PAK: लगातार दूसरा टी20 मैच हारा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से दर्ज की जीत; बनाई 2-0 की बढ़त

Tue, 18 Mar 2025 04:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलमान आघा की टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने  पांच विकेट गंवाकर 137 रन बनाए और 11 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मेजबानों ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : @BLACKCAPS (screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट हर नए दिन के साथ दम तोड़ता जा रहा है। मंगलवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलमान आघा की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने  पांच विकेट गंवाकर 137 रन बनाए और 11 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मेजबानों ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले कीवियों ने पाकिस्तान को नौ विकेट से मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच को 15 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 135 रन बनाए। उसकी तरफ से कप्तान सलमान अली आगा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। उनके अलावा शादाब खान ने 26 और शाहीन शाह अफरीदी ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया। इसके बाद अफरीदी ने न्यूजीलैंड की पारी का पहला ओवर मेडन किया। लेकिन इसके बाद सीफर्ट और एलन ने आक्रामक रवैया अपनाया और अगली 12 गेंदों में से सात पर छक्के लगाए। इससे न्यूजीलैंड ने 11 गेंद से रहते ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उसने इस तरह से पांच मैच की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली है। सीफर्ट और एलन ने पांच-पांच छक्के लगाए। मिचेल ने नाबाद 21 रन बनाए जबकि कप्तान माइकल ब्रेसवेल (05) ने जहानदाद खान की गेंद पर विजयी चौका लगाकर न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 137 रन तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें