जेम्स नीशम ने बरपाया कहर
इससे पहले पाकिस्तान की टीम एक बार फिर बल्ले से प्रभावित करने में नाकाम रही। उनकी तरफ से कप्तान सलमान आगा ने 39 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली जबकि शादाब खान ने 28 रन बनाए। वहीं, पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पाकिस्तान के हसन नवाज, सुफियान मुकीम और मोहम्मद अली खाता भी नहीं खोल सके। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हारिस 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कीवियों के लिए जेम्स नीशम ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए जबकि जैकब डफी को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, बेन सियर्स और ईश सोढी को एक-एक विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राशिद ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में बुमराह को पीछे छोड़ा