फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया पर ICC ने लगाया जुर्माना, चौथे टी-20 में एक गलती की वजह से कटी 40 फीसदी मैच फीस

Sat, 01 Feb 2020 03:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। विराट की अगुवाई में टीम ने लगातार दूसरे सुपर ओवर में जीत के साथ सीरीज के शुरुआती चारों मुकाबले भी जीते। 

विज्ञापन


हालांकि भारतीय टीम की एक गलती उनपर भारी पड़ गई है। टीम इंडिया पर चौथे टी-20 में मैच धीमी ओवर गति से गेंदबाजी के कारण आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। क्रिस ब्रॉड की अध्यक्षता वाली मैच रेफरी के पैनल ने भारतीय टीम द्वारा तय समय सीमा में दो ओवर कम करने पर यह फैसला सुनाया है।
 
आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2.1 के अनुसार धीमी ओवर गति के कारण खिलाड़ियों की मैच फीस से प्रति ओवर 20 प्रतिशत की कटौती की जाती है।यही कारण है कि टीम द्वारा दो ओवर कम किए जाने की वजह से 40 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के कप्तान विराट कोहली ने गलती और सजा दोनों की मान लिया है, ऐसे में इस मामले में आगे कोई और सुनवाई नहीं होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें