फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs ENG: विलियमसन-टेलर के शतक के साथ दूसरा टेस्ट ड्रा पर खत्म, न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती सीरीज

Tue, 03 Dec 2019 10:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विलियमसन-टेलर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रा के साथ समाप्त हो गया। आखिरी दिन कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर के शतकों की मदद से कीवी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी और 140 रन की बढ़त बना चुकी थी।हालांकि बारिश और खराब मौसम की वजह से मैच को रोकना पड़ा और बाद में मैच को ड्रा घोषित कर खत्म कर दिया गया।

विज्ञापन


इसी के साथ न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। केन ने जहां अपना 21वां टेस्ट शतक लगाया वहीं टेलर ने 19वां शतक पूरा किया।

इससे पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में टॉम लाथम की शतकीय पारी की बदौलत 375 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जो रूट के दोहरे और रोरी बर्न्स के शतक की मदद से 476 रन बनाए और बढ़त ले ली।

वहीं दूसरी पारी में शुरुआती झटकों से उबरते हुए कीवी टीम ने कप्तान विलियमसन और टेलर के शतकों की मदद से दो विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाकर 140 रनों की बढ़त ले ली। हालांकि आखिरी दिन मैच मौसम की मार की वजह से बिना किसी परिणाम के खत्म करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें