फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kane Williamson: ये क्या कर दिया रे बाबा! केन विलियम्सन ने मारी खुद के पैर पर कुल्हाड़ी, अजीब तरीके से आउट हुए

Sat, 14 Dec 2024 09:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेमिल्टन

सार

सोशल मीडिया पर केन विलियम्सन के अजीबोगरीब आउट होने का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस इसे साझा करते हुए लिख रहे हैं, इसे कहते हैं अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना। बता दें कि, दाएं के हाथ बल्लेबाज न्यूजीलैंड की पहली पारी में 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने इस दौरान नौ चौके लगाए।
विज्ञापन
केन विलियम्सन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला हेमिल्टन में खेला जा रहा है। शनिवार को कीवी टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी को हैरान कर दिया। वह खुद ही अपने आप को आउट कर बैठे। 
विज्ञापन

खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी!
यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 59वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी। तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट की गेंद को केन विलियम्सन ने हल्के हाथों से डिफेंस किया, लेकिन गेंद विकेट के पास टप्पा खाकर विकेट की तरफ बढ़ने लगी। तभी बल्लेबाज ने उसे अपने पैरों से रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद से पहले उनका खुद का पैर ही स्टंप में टकरा गया और गेंद भी स्टंप में जा लगी। इस तरह 34 वर्षीय बल्लेबाज बोल्ड हो गए। अब सोशल मीडिया पर केन विलियम्सन के अजीबोगरीब आउट होने का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस इसे साझा करते हुए लिख रहे हैं, इसे कहते हैं अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना। बता दें कि, दाएं के हाथ बल्लेबाज न्यूजीलैंड की पहली पारी में 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने इस दौरान नौ चौके लगाए।

न्यूजीलैंड का स्कोर 315/9
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को न्यूजीलैंड ने नौ विकेट पर 315 रन बना लिए। मिचेल सेंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना चौथा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और वह 50 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि विल ओराउरकी ने खाता नहीं खोला है। न्यूजीलैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने आखिरी आठ ओवरों में 76 रन बनाए। इससे पहले टॉम लाथम और विल यंग ने पहले विकेट की साझेदारी में 105 रन जोड़े।

इंग्लैंड 2-0 से आगे
पहली बार मेजबान टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी शुरूआत की जो सीरीज में 2-0 की विजयी बढत पहले ही ले चुकी है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट चार दिन के भीतर आठ विकेट से और दूसरा तीन दिन के भीतर 323 रन से जीता था। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 93 रन था। लाथम और यंग ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े।

यंग ने किया बड़ा कारनामा
यंग ने 42 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए और बिना शतक के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह स्टीफन फ्लेमिंग के बाद न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बने। रचिन रविंद्र 18 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की गेंद पर गली में बेन डकेट को कैच दे बैठे। केन विलियमसन ने 44 रन बनाये। न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (14), ग्लेन फिलिप्स (पांच) और टॉम ब्लंडेल (21) के विकेट जल्दी गंवा दिए। सेंटनर और मैट हेनरी ने आठवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े।
विज्ञापन

साउदी खेल रहे करियर का आखिरी टेस्ट
हेनरी के आउट होने पर टिम साउदी अपना 107वां और आखिरी टेस्ट खेलने उतरे। साउदी इस मैच के बाद खेल से विदा लेने जा रहे हैं। इंग्लैंड के फील्डरों ने उनके उतरने पर गार्ड आफ आनर दिया। उन्होंने 10 गेंद में 23 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें