फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs BAN: पहले दिन न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए, डेवोन कॉन्वे का शतक

Sat, 01 Jan 2022 12:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बे ओवल

सार

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं। कीवी टीम के लिए डेवोन कॉन्वे ने 122 रन की पारी खेली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं। हेनरी निकोलस 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि रचिंद्र रवींद्र और काइल जैमिसन को अभी भी बल्लेबाजी के लिए आना है। कीवी टीम के लिए डेवोन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा 122 रन बनाए हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 52 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी और नियमित कप्तान केन विलियमसन यह सीरीज नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टॉम लाथम को कप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन


इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और एक रन के स्कोर पर ही कीवी कप्तान टॉम लाथम को चलता कर दिया। इसके विल यंग और डेवोन कॉन्वे ने 138 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को संभाला। हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही पर रॉस टेलर के 31 और हेनरी निकोलस के 32 रन की बदौलत यह टीम 258 के स्कोर तक पहुंची। 

बांग्लादेश के गेंदबाज बेअसर
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने इस पारी में शानदार शुरुआत की थी और एक रन के स्कोर पर कीवी कप्तान को पवेलियन भेजा था, लेकिन इसके बाद तस्किन अहमद और मेहदी हसन जैसे खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि शोरिफुल इस्लाम ने दो विकेट जरूरी अपने नाम किए, लेकिन न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक पाए। उनके अलावा इबादत हसन और कप्तान मोमिनुल हक ने एक-एक विकेट लिया। वहीं विल यंग 52 रन बनाकर रन आउट हुए। 
विज्ञापन



टेस्ट चैंपियनशिप अपनी स्थिति सुधारना चाहेगा न्यूजीलैंड
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में कीवी टीम छठवें स्थान पर है, जबकि इस टीम ने पहला टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीता था। न्यूजीलैंड अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं और कोई जीत नहीं हासिल कर पाया है। भारत के खिलाफ उसका पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था, जबकि दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बांग्लादेश की हालत सबसे खराब है और यह टीम अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें