न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम किया और सीरीज बराबरी के साथ खत्म किया। जेमीसन को हालांकि मैच के बाद आईसीसी की तरफ से बड़ा झटका लगा। उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा उनके अनुशासनात्मक रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया।
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम किया और सीरीज बराबरी के साथ खत्म किया। कीवियों ने क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले को तीसरे दिन ही एक पारी और 117 रनों से हरा दिया। चौथी पारी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जेमीसन को हालांकि मैच के बाद आईसीसी की तरफ से बड़ा झटका लगा। उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा उनके अनुशासनात्मक रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया। यह 24 महीने में उनके द्वारा किया गया तीसरा उल्लघंन था जिससे उनके कुल डिमेरिट अंक तीन हो गए हैं।
इससे पहले जेमीसन ने 23 मार्च 2021 को बांग्लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च में वनडे में और पाकिस्तान के खिलाफ तौरंगा में 28 दिसंबर 2020 को टेस्ट मैच में आईसीसी आचार संहिता का उल्लघंन किया था।
विज्ञापन
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान यासिर अली को आउट करने के बाद जेमीसन ने उनके खिलाफ ‘अनुचित भाषा’ का इस्तेमाल किया। आईसीसी के अनुसार ये घटना सोमवार को बांग्लादेश की पहली पारी के 41वें ओवर में हुई जब जेमीसन ने यासिर अली को आउट किया और अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया। जेमीसन ने उल्लंघन और मैच रैफरी जेफ क्रो द्वारा लगाया गया जुर्माना स्वीकार कर लिया है।
आईसीसी के बयान के अनुसार जेमीसन ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लघंन किया जो ‘एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ऐसी भाषा, एक्शन या हाव भाव का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो एक बल्लेबाज को आउट होने बाद आक्रामक प्रतिक्रिया के लिये उकसा सकता है।’