फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvAUS: फॉर्म में लौटे फिंच-मैक्सवेल, एगर ने भी लिए छह विकेट, न्यूजीलैंड की करारी हार

Wed, 03 Mar 2021 03:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला खेला गया। शुरुआत के दो मैच हारने के बाद यहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जबरदस्त वापसी की और न्यूजीलैंड को 64 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में अपना खाता भी खोल लिया। 

विज्ञापन


मैच में केन विलियमसन ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहला विकेट दूसरे ही ओवर में गंवाने के बाद खुद को संभाला और जबरदस्त खेल दिखाया। कप्तान फिंच और जोश फिलिपे ने दूसरे विकेट के लिए तेजी से 83 रन जोड़े और टीम के स्कोर को दसवें ओवर में ही 90 तक पहुंचा दिया। हालांकि ईश सोढ़ी की गेंद पर फिलिपे आउट हुए और 27 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी करने उतरे। पिछले कुछ समय से अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सिर्फ 25 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने फिंच के साथ मिलकर 64 रन जोड़े और टीम के स्कोर 200 के पार ले गए।



ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान फिंच ने 44 गेंदों में 69 और ग्लेन मैक्सवेल ने 31 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से सोढ़ी दो विकेटों के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि पिछले मैच के हीरो जेम्स नीशम ने सबसे महंगे साबित हुए और चार ओवर में 60 रन लुटा दिए।
विज्ञापन


उधर ऑस्ट्रेलिया के 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही और उसने अपने दो विकेट 48 रन पर ही गंवा दिए। टिम सीफर्ट और केन विलियमसन के दोनों विकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू कर रहे रिले मेरेडिथ ने लिए। हालांकि इसके बाद डेवोन कॉन्वे और गुप्टिल ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन जम्पा ने साझेदारी तोड़ दी। रही-सही कसर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्टन एगर ने पूरी कर दी। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूरे मध्यक्रम को एक के बाद एक पवेलियन भेज दिया। एगर ने देखते-देखते चार ओवर में 30 रन देकर छह विकेट चटका दिए, जिसकी वजह से मेजबान टीम 17.1 ओवर में 144 रन पर ही सिमट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें