फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकुलम की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज में 'हैट्रिक'

Tue, 01 Jul 2014 04:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रैंडन मैकुलम की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरी बार टेस्ट सीरीज जीतकर खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 254 रनों पर आउट करते हुए 53 रन से मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी 2-1 से जीत ली।

कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने दूसरी नई गेंद से किए गए तीसरे ओवर में वेस्टइंडीज के जेरोम टेलर (12) का आखिरी विकेट लेकर न्यूजीलैंड को शानदार जीत सौंप दी।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम 308 रनों के लक्ष्य के सामने 82.2 ओवर में 254 रन बनाकर आल आउट हो गई।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने जमैका में पहला टेस्ट जीता था जबकि वेस्टइंडीज ने त्रिनिदाद में दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। वर्ष 2002 के बाद न्यूजीलैंड की वेस्टइंडीज में यह पहली सीरीज जीत है।

इससे पहले उन्होंने दो टेस्टों की सीरीज 1-0 से कैरेबियाई धरती पर जीती थी।

मैच के आखिरी दिन 13.4 ओवर शेष रहते न्यूजीलैंड के हाथ आई यह सीरीज जीत कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की लगातार तीसरी सीरीज जीत है। इससे पहले मैकुलम की टीम ने अपनी धरती पर वेस्टइंडीज को 2-0 से और भारत को 1-0 से टेस्ट सीरीज में हराया था।
विज्ञापन


वर्षा बाधित रहे निर्णायक टेस्ट में मेहमान टीम ने चौथे दिन ही मैच पर अपना शिकंजा कस किया। वेस्टइंडीज पर 307 रनों की बढ़त बना ली थी। लेकिन मैच के आखिरी दिन वर्षा बाधा की आशंका के मद्देनजर कप्तान मैकुलम ने 7 विकेट पर 331 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी।

दूसरी पारी में 161 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले केन विलियम्सन को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें