फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज से पूर्व इंग्लैंड को लगा एक और झटका

Wed, 26 Jun 2013 03:44 PM IST
ओवल (लंदन)
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी हार के बाद मेजबान इंग्लैंड को एक और झटका लगा है। इन झटकों से अगले महीने से शुरू हो रहे एशेज सीरीज की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


एशेज मुकाबला जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे इंग्लैंड को एक के बाद एक हार का मुंह देखना पड़ रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को भारत के हाथों लो स्कोरिंग मुकाबले में हार मिली।

हार की इसी फेहरिस्त में एक कड़ी और जुड़ गई जब मंगलवार को न्यूजीलैंड ने पहले ट्वंटी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को पांच रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में जेम्स फ्रेंकलिन (0) के रूप में झटका लगा। हालांकि इस झटके के बाद हैमिश रदरफोर्ड (62) और कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (68) ने दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को न सिर्फ संकट से बाहर निकाला बल्कि बड़े स्कोर की नींव रख दी।
विज्ञापन


इसके बाद रॉस टेलर ने 32 और टॉम लैथम ने 22 रन बनाकर टीम को दो सौ के पार पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 201 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही लेकिन टीम महज पांच रन से लक्ष्य से दूर रह गई। इंग्लैंड की ओर से माइकल लंब (29) और एलेक्स हेल्स (39) ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। इसके बाद ल्युक राइट ने भी 52 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


किवी गेंदबाजी के आगे इंग्लिश बल्लेबाज लक्ष्य से दूर रह गए और 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन ही बना पाया।

रवि बोपारा 30 रन बनाकर नाबाद रहे। राइट ने 52 रन बनाने से पूर्व दो विकेट भी झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें