फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में नहीं होगा 'महामुकाबला', कोलकाता को मिली मेजबानी

Wed, 09 Mar 2016 09:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान टीम की लगातार आपत्ति के बाद 19 मार्च को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच की मेजबानी धर्मशाला से छीन ली गई है। अब यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।
विज्ञापन


आईसीसी चीफ डेव रिचर्डसन ने बुधवार को इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को धर्मशाला में खेले जाने वाला मैच शिफ्ट कर दिया गया है। अब यह मैच धर्मशाला के बजाए कोलकाता में खेला जाएगा।

पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के विरोध दो देखते हुए यह मैच अब धर्मशाला की बजाय कोलकाता में कराया जा रहा है।

इससे पहले आईसीसी और बीसीसीआई मंगलवार तक दावा करते रहे कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। लेकिन सूत्रों के अनुसार पाक से आई सुरक्षा टीम का मानना था और उसने ऐसी सिफारिश भी कर दी जिसमें सुरक्षा कारणों को लेकर धर्मशाला में पाक टीम का खेलना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने आ रही पाकिस्तान की महिला और पुरुष टीम का भारत आने का कार्यक्रम एक बार फिर टल गया था।

पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा टीम की ओर से धर्मशाला में नहीं खेलने की सिफारिश की गई थी। धर्मशाला से लौटने के बाद मंगलवार की रात सुरक्षा टीम ने पाकिस्तानी दूतावास में हाई कमिश्नर से मुलाकात कर रिपोर्ट की जानकारी उन्हें दी। दूतावास की ओर से यह रिपोर्ट पाकिस्तान सरकार को भेजी गई।
विज्ञापन

कोलकाता में मैच कराना आसान था

india vs pakistan - फोटो : pti
इस रिपोर्ट के बाद ही पाक टीम को भारत भेजे जाने का कार्यक्रम टाला गया। वहीं मंगलवार को दिल्ली में आईसीसी, बीसीसीआई, पीसीबी, गृह मंत्रालय और हिमाचल सरकार के अधिकारियों की बैठक के बेनतीजा रहने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष शहरयार खान ने आईसीसी चीफ डेव रिचर्डसन को पत्र लिखकर मैच को मोहाली या कोलकाता शिफ्ट करने को कहा था। अब उम्मीद है कि पाक टीम बुधवार को लाहौर से दिल्ली पहुंच जाएगी।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से कोलकाता इस मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। प्रसारण की दृष्टि से भी यह बेहतर है क्योंकि प्रसारकों को महंगे किट अन्यत्र नहीं ले जाने पड़ेंगे। सनद रहे कि मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज खटाई में पड़ गई थी।

इसके बाद पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच भी मुंबई को नहीं दिया गया। हालांकि इस दौरान ममता बनर्जी नीत पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले भी पीसीबी और बीसीसीआई के बीच बैठक की मेजबानी को लेकर रुचि जताई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें