इंग्लिश काउंटी टीम नॉटिंघमशायर ने अपने कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पर आईपीएल लीग में खेलने से रोक लगा दी है। काउंटी क्लब ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उसने अपने कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एलेक्स हेल्स, समित पटेल, माइकल लंब आदि पर आईपीएल में नहीं खेलने के लिए कहा है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लेने में दिलचस्पी दिखाई थी।
क्लब के क्रिकेट निदेशक माइक नीवेल ने कहा, ‘हमने अपने खिलाड़ियों को काउंटी चैंपियनशिप के दौरान उपलब्ध रहने के लिए कहा है। मुझे कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए काउंटी क्रिकेट से रिलीज करने के लिए कहा है लेकिन यह हमारी टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से हैं और हम उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।’