फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: नौवीं बार अपना पहला मैच हारी मुंबई इंडियंस, रोहित बोले- चैंपियनशिप जीतना अहम

Sat, 10 Apr 2021 10:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुक्रवार को यहां नौवीं बार अपना पहला मैच जीतने में असफल रही, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इससे निराश नहीं हैं क्योंकि उनके अनुसार पांच बार की चैंपियन के लिए ‘पहला मैच नहीं चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण’ है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल-14 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के हाथों दो विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 7
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter@IPL
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नौ विकेट पर 159 रन बनाए। आरसीबी ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में शुक्रवार को यहां नौवीं बार अपना पहला मैच जीतने में असफल रही, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इससे निराश नहीं हैं क्योंकि उनके अनुसार पांच बार की चैंपियन के लिए ‘पहला मैच नहीं चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण’ है।
विज्ञापन

3 of 7
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter@IPL
मुंबई इंडियंस को आईपीएल-14 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के हाथों दो विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नौ विकेट पर 159 रन बनाए। आरसीबी ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया।

4 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने मैच के बाद कहा, 'चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण है, पहला मैच नहीं। बहुत अच्छा मुकाबला रहा। हमने उन्हें आसानी से नहीं जीतना दिया। हालांकि हम अपने स्कोर से खुश नहीं थे। हमने 20 रन कम बनाए। हमने कुछ गलतियां की, लेकिन ऐसा होता है। हमें उन्हें भूलकर आगे बढ़ना होगा। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी और हमें अगले कुछ मैचों में इस पर सोचना होगा।’
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि जीत से आगाज करना महत्वपूर्ण है और उनके पास कई विकल्प होने के कारण वे मैच में वापसी करने में सफल रहे। कोहली ने कहा, 'पिछली बार भी हमने पहला मैच जीता था। अपनी टीम का आकलन करने के लिए मजबूत टीम के खिलाफ खेलना महत्वपूर्ण है। हर किसी ने अपना योगदान दिया। हमारे पास कई विकल्प थे, जिससे हम वापसी करने में सफल रहे।'
विज्ञापन

6 of 7
कोहली बोले, 'पहली पारी में पिच अच्छी लग रही थी, लेकिन बाद में गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी। इसलिए साझेदारी महत्वपूर्ण थी। यह मैदान वैसा नहीं है जिस पर आप जब चाहो शॉट लगा सकते हो। डीविलियर्स इकलौते बल्लेबाज हैं जो धीमी पिच पर भी कमाल कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हर्षल पटेल - फोटो : पीटीआई
कोहली ने हर्षल पटेल की भी प्रशंसा की, जिन्होंने डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की तथा 27 रन देकर पांच विकेट लिए। पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा, 'हमने आखिरी छह ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हर्षल की गेंदबाजी अहम रही। वह डेथ ओवरों में हमारे गेंदबाज रहेंगे। उन्होंने अपने प्रयास से विकेट हासिल की।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें