फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चला बल्ला तो खुद को आराम देगा यह कप्तान

Tue, 23 Apr 2013 12:56 PM IST
मोहाली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने संकेत दिए हैं कि टीम के अगले मैच में कोई और कमान संभाल सकता है।
विज्ञापन


पिछले मैच में मंदीप सिंह और डेविड मिलर की शानदार पारी से पंजाब की टीम पुणे को हराने में सफल रही लेकिन गिलक्रिस्ट इस मैच में भी रन नहीं बना सके।

ऐसे में टीम की हित को ध्यान में रखते हुए गिलक्रिस्ट अगले मैचों से खुद को बाहर रखने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं रन नहीं बना रहा जिस कारण निश्चित रूप से मैं निशाने पर हूं। इसके अलावा मैंने एक कैच भी टपकाया जिसका खामियाजा हमें मैच गंवाकर भुगतना पड़ सकता था। मेरे लिए अभी कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा। अगले मैच के लिए जब अब हम चयन के लिए बैठेंगे तब हम देखेंगे कि मेरे लिए क्या सही हो सकता है। निश्चित रूप से टीम आज जिस मुकाम पर है उसे वहां तक युवाओं ने ही पहुंचाया है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें