फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबले और कोहली के बीच मनमुटाव खत्म, कप्तान को प्रैक्टिस कराते नजर आए कोच

Sat, 03 Jun 2017 04:09 AM IST
एजेंसी/ बर्मिंघम 
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कोच अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच मनमुटाव की चर्चाएं उस समय बेमानी सी लगीं जब टीम के इंडोर अभ्यास सत्र के दौरान कुंबले टीम कप्तान को अभ्यास कराते नजर आए। पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट की दोनों दिग्गज हस्तियों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच यह नजारा काफी सुखद रहा। 
विज्ञापन


कुंबले ने कोहली को थ्रो डाउन कर अभ्यास कराया। दोनों की शारीरिक भाषा देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि रिश्तों में कहीं कोई तनाव है। खराब मौसम के कारण शुक्रवार को आउटडोर अभ्यास संभव नहीं था। ऐसे में इनडोर अभ्यास का फैसला किया गया। चार नेटों पर भारतीय बल्लेबाजों ने थ्रो डाउन अभ्यास किया। 

कुंबले ने करीब बीस मिनट कोहली को अभ्यास कराया और फिर वे अन्य बल्लेबाजों के पास चले गए। बुखार के कारण दो अभ्यास मैचों में नहीं खेल पाए युवराज ने भी नेट सत्र में हिस्सा लिया। उन्हें बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने अभ्यास कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें