फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धुल गए दोनों मैच, मुंबई को झटका

Mon, 23 Sep 2013 08:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद में भारी बारिश ने चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के आज के दोनों मैच को धो दिया। इससे मुंबई को खासा झटका लगा है।
विज्ञापन


पर्थ स्कार्चर्स और हाईवेल्ड लायंस के बीच चैंपियंस लीग के ग्रुप ए में आज का पहला मैच वर्षा के कारण रद्द कर देने के बाद दूसरा मैच भी नहीं खेला जा सका।

दूसरा मैच आठ बजे से आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस और न्यूजीलैंड की टीम ओटागो के बीच खेला जाना था लेकिन लगातार बारिश के कारण इसे भी रद्द कर दिया गया।

इससे पहले पर्थ स्कार्चर्स और हाईवेल्ड लायंस के बीच मैच से पूर्व टॉस समय से हो गया था और लायंस टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला भी कर लिया था। लेकिन टॉस होने के तुरंत बाद ही भारी बारिश शुरू हो गई।

हालांकि मैदान में जगह-जगह पानी जमा हो गया था और अंपायरों को मैच रद्द करने का फैसला करना पड़ा।

टी-20 टूर्नामेंट में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही दिन दोनों मैच बारिश से रद्द करना पड़ा। मैच रद्द होने से पर्थ और हाईवेल्ड दोनों टीमों को दो-दो अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुंबई और ओटागो का भी मैच रद्द होने से दोनों टीमों को दो-दो अंक मिल गए। हालांकि आज का मैच रद्द होने से मुंबई को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि वह अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के हाथों गंवा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें