फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best-11: पुजारा और नाइट ने भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मिलाकर चुनी सर्वश्रेष्ठ एकादश, देखें किसकी टीम मजबूत

Sat, 19 Jul 2025 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुजारा और नाइट ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर टीम चुनी। इसके लिए पहले टॉस किया गया और पुजारा ने उसे जीता। उन्होंने सबसे पहले बेन स्टोक्स को चुना। इसके बाद निक नाइट ने एलिस्टर कुक और वीरेंद्र सहवाग को अपने सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेतेश्वर पुजारा और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर निक नाइट ने भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मिलाकर 21वीं सदी की सर्वश्रेष्ठ-11 की टीम बनाई। दोनों को अलग-अलग टीम बनानी पड़ी। उन्हें खिलाड़ियों का पूल दिया गया, जिसमें से उन्हें एक एक करके अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करना था। चुने जा चुके खिलाड़ियों को दोबारा नहीं चुनना था। दिलचस्प बात यह है कि, पुजारा की टीम में गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और जहीर खान जैसे दिग्गज जगह नहीं बना पाए।
विज्ञापन

पुजारा और नाइट ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर टीम चुनी। इसके लिए पहले टॉस किया गया और पुजारा ने उसे जीता। उन्होंने सबसे पहले बेन स्टोक्स को चुना। इसके बाद निक नाइट ने एलिस्टर कुक और वीरेंद्र सहवाग को अपने सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना। इसके बाद पुजारा के पास रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, मुरली विजय जैसे बल्लेबाजों के विकल्प उपलब्ध थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट को विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना। उनके दूसरे ओपनर राहुल द्रविड़ थे।

नाइट ने इसके बाद जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को अपनी तेज गेंदबाजी जोड़ी के रूप में चुना। हालांकि, उनके पास जहीर खान का भी विकल्प था, लेकिन उन्होंने नहीं चुना। मोहम्मद शमी को पुजारा ने अपने दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में चुना। जहीर को पुजारा ने भी शामिल नहीं किया। नाइट ने इसके बाद मध्यक्रम में सचिन तेंदुलकर और केविन पीटरसन को अपनी टीम में शामिल किया। पुजारा ने इसके बाद रविचंद्रन अश्विन के साथ स्पिन विभाग को मजबूत किया और जो रूट को भी चुना।
विज्ञापन

नाइट की अगली पसंद एमएस धोनी और ग्रीम स्वान थे। पुजारा ने रवींद्र जडेजा के रूप में एक और स्पिनर चुना। फिर विराट कोहली को भी शामिल किया। उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण और एंड्रयू फ्लिंटाफ के रूप में दो दिग्गजों को चुनकर प्लेइंग-11 तैयार की। वहीं, नाइट ने माइकल वॉन और ग्राहम थोर्प को जगह दी। आप दोनों की टीमें देखें और बताएं, किसकी टीम ज्यादा मजबूत है? पुजारा ने इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मैथ्यू होगार्ड को 12वें खिलाड़ियों के रूप में चुना।

देखें दोनों की टीमें
पुजारा की XI नाइट की XI
1. एलेक स्टीवर्ट (विकेटकीपर) 1. एलिस्टेयर कुक
2. राहुल द्रविड़ 2. वीरेंद्र सहवाग
3. जो रूट 3. माइकल वॉन
4. विराट कोहली 4. सचिन तेंदुलकर
5. वीवीएस लक्ष्मण 5. केविन पीटरसन
6. बेन स्टोक्स 6. ग्राहम थोर्प
7. एंड्रयू फ्लिंटॉफ 7. एमएस धोनी (विकेटकीपर)
8. रवींद्र जडेजा 8. ज़हीर खान
9. आर अश्विन 9. ग्रेम स्वान
10. मोहम्मद शमी 10. स्टुअर्ट ब्रॉड
11. जसप्रीत बुमराह 11. जेम्स एंडरसन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें