फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWC: 'हमारे देश से फाइनल देखने कौन पहुंचा?', द. अफ्रीकी एक्ट्रेस ने डिविलियर्स-पोलक जैसे दिग्गजों पर उठाए सवाल

Tue, 04 Nov 2025 10:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

थांजा व्यूर ने वीडियो में कहा, 'सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, यहां तक कि वीवीएस लक्ष्मण भी तुम्हें सपोर्ट करने आए थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से कौन आया था? कोई नहीं!'
विज्ञापन
थांजा ने भारतीय टीम की जीत की वजह बताई - फोटो : Instagram/Pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता। नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया। इस ऐतिहासिक मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसे दिग्गज भी मौजूद थे। सभी ने स्टेडियम में बैठकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया, लेकिन मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका की एक्ट्रेस और राइटर थांजा व्यूर का एक वीडियो चर्चा में आ गया, जिसमें उन्होंने अपने देश के खिलाड़ियों और अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Trending Videos

'भारत इसलिए जीता क्योंकि उनका देश परवाह करता है'
थांजा व्यूर ने वीडियो में कहा, 'भारत, तुमने यह वर्ल्ड कप जीत लिया है। तुम्हें बधाई देनी है, लेकिन पहले मैं बताती हूं क्यों। वजह तुम खुद हो। सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, यहां तक कि वीवीएस लक्ष्मण भी तुम्हें सपोर्ट करने आए थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से कौन आया था? कोई नहीं!'

उन्होंने आगे कहा, 'जो हमारे पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्हें हम इतना चाहते हैं… वे कहां थे? शायद यह टूर्नामेंट उनके लिए काफी हाई-प्रोफाइल नहीं था। कोई भी नहीं आया। मुझे नहीं लगता कि हमारा खेल मंत्री भी वहां मौजूद था।' थांजा ने अपने वीडियो का कैप्शन रखा था, 'भारत इसलिए जीता क्योंकि उनका देश अपनी टीम की परवाह करता है।'

'हमारी लड़कियों ने मेहनत की, लेकिन किसी ने परवाह नहीं की'
थांजा ने अपने देश की महिला टीम के लिए कहा, 'हमारी लड़कियों ने बहुत मेहनत की, उन्होंने बहुत अच्छा खेला। लेकिन जब कोई भी उनके समर्थन में नहीं आता तो कैसा महसूस होता होगा? क्या उन्होंने पहले ही मान लिया था कि हम हार जाएंगे? क्या यही संदेश देना था?'

उन्होंने भारतीय क्रिकेट संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा, 'आप लोग इस खेल को जीते हैं… यह आपके लिए नाश्ता, दोपहर और रात का खाना है। आप इस वर्ल्ड कप के असली विजेता हैं, और आप इस जीत के हकदार हैं।'


विज्ञापन

कोच मंडला मशिमबयी बोले, 'भारत इसे जीतना चाहता था'
मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मंडला मशिमबयी ने भी स्वीकार किया कि भारत इस खिताब को जीतने के लिए अधिक इच्छुक था। उन्होंने कहा, 'भारत इस वर्ल्ड कप को जीतना हमसे ज्यादा चाहता था। हम अगले संस्करण में फिर कोशिश करेंगे।'

उन्होंने भारत के खेल की तारीफ करते हुए कहा, 'भारत ने पहले 10 ओवरों में शानदार शुरुआत की। हमने बाद में उन्हें रोकने की कोशिश की और अच्छी वापसी की। एक समय लग रहा था कि वे 350 या 360 रन बना लेंगे, लेकिन उन्हें 300 तक न जाने देना हमारे गेंदबाजों की बड़ी उपलब्धि रही।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें