फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी से पुणे की कप्तानी छीनने वाले स्मिथ ने दिया ये बड़ा बयान

Fri, 31 Mar 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
स्मिथ-धोनी
विज्ञापन
आईपीएल के 10वें सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के नए कप्तान नियुक्त किए गए स्टीव स्मिथ ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि उनके और धोनी के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन

पुणे टीम की कप्तानी धोनी से छीनकर स्मिथ को सौंपी गई है।

 दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए स्मिथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अब भी टीम का अहम हिस्सा हैं और उन्होंने खिलाड़ियों के सेलेक्शन में अपना योगदान दिया है। साथ ही, उन्होंने बताया कि उनके धोनी के साथ बेहतर रिश्ते हैं और उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं। वह बहुत मददगार हैं ।

पत्रकारों ने पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान स्मिथ को धोनी के मुद्दे पर घेरते हुए कई सवाल पूछें, स्मिथ ने कहा कि 'कप्तान बनने के बाद धोनी के साथ बातचीत जारी है, धोनी और मेरी मेसेज पर भी बात होती है और मेरे उनसे प्रोफेशनल ताल्लुकात कभी नहीं बदलेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में धोनी नहीं हुए शामिल

एमएस धोनी
वहीं कार्यक्रम में धोनी की गैरमौजूदगी को देख पत्रकारों ने गोयनका से पूछा कि टीम के इस महत्वपूर्ण आयोजन में धोनी क्यों नजर नहीं आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि ' अभी आईपीएल शुरू नहीं हुआ है, हमारा पहला मैच 6 अप्रैल को होगा और वह 3 अप्रैल से टीम से जुडेंगे।'

आईपीएल सीजन 9 में पुणे की टीम ने धोनी की कप्तानी में खराब प्रदर्शन किया था जिसके बाद स्मिथ को धोनी की जगह कप्तान नियुक्त किया गया। धोनी की कप्तानी में पुणे सुपरजाइंट्स टीम 14 में से सिर्फ 5 ही मैच जीत सकी थी जबकि 9 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान धोनी बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें