फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: हाथ नहीं मिलाने की नीति पर कायम भारत, टॉस के दौरान पहली बार दोनों देशों के प्रजेंटर रहे मौजूद

Sun, 28 Sep 2025 08:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टूर्नामेंट में भारत अब तक 'नो हैंडशेक' पॉलिसी के साथ खेलता नजर आया है। दोनों टीमों के बीच यह एशिया कप 2025 की तीसरी भिड़ंत है, जिसमें भारत का लक्ष्य उन्हें पटखनी देकर खिताब जीतने पर है। फाइनल मुकाबले में भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। ऐसा ही उन्होंने ग्रुप चरण और सुपर-4 के मुकाबलों में भी किया था।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : @ACCMedia1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त एक बार फिर पाकिस्तान के सलमान अली आगा को तेवर दिखाए। उन्होंने नो हैंडशेक पॉलिसी पर कायम रहते हुए उनसे हाथ नहीं मिलाया। बता दें कि, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
विज्ञापन

'नो हैंडशेक' पॉलिसी पर कायम भारत
पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टूर्नामेंट में भारत अब तक 'नो हैंडशेक' पॉलिसी के साथ खेलता नजर आया है। दोनों टीमों के बीच यह एशिया कप 2025 की तीसरी भिड़ंत है, जिसमें भारत का लक्ष्य उन्हें पटखनी देकर खिताब जीतने पर है। फाइनल मुकाबले में भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। ऐसा ही उन्होंने ग्रुप चरण और सुपर-4 के मुकाबलों में भी किया था। दिलचस्प बात यह है कि खिताबी मुकाबले में टॉस के वक्त रवि शास्त्री और वकार यूनिस मौजूद थे। भारतीय स्टार ने सूर्यकुमार से बात की जबकि यूनिस ने सलमान अली आगा से चर्चा की। सूर्या और सलमान ने ट्रॉफी के साथ एक साथ तस्वीर भी नहीं खिंचवाई।



पहली बार कप्तानों ने टॉस के समय अपने देश के प्रजेंटर्स से बात की
एशिया कप फाइनल से पहले भी तनाव जारी रहा जब टॉस के समय कप्तानों के इंटरव्यू भारत के रवि शास्त्री और पाकिस्तान के वकार यूनिस ने लिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दो पूर्व खिलाड़ियों ने टॉस के समय इंटरव्यू किये। पाकिस्तानी टीम फाइनल में भारतीय प्रस्तोता शास्त्री से बात नहीं करना चाहती थी। प्रसारकों से पता चला कि टूर्नामेंट में इससे पहले भारत पाकिस्तान मैचों के दौरान टॉस के समय कप्तानों से बात करने वाले शास्त्री को फाइनल में भी टॉस के बाद सूर्यकुमार और सलमान अली आगा से बात करनी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद से तटस्थ प्रस्तोता की मांग की। एसीसी ने जब बीसीसीआई से संपर्क किया तो भारतीय बोर्ड ने साफ तौर पर कहा कि शास्त्री को हटाया नहीं जाएगा। बीच का रास्ता निकालने के लिए यह तय किया गया कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अपने देश के महान पूर्व तेज गेंदबाज वकार से और सूर्यकुमार पूर्व कोच रहे शास्त्री से बात करेंगे। सलमान ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट भी अकेले किया। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार एसीसी ने उन्हें टॉस फोटो शूट के बारे में नहीं बताया था। 

 
 
 
विज्ञापन

भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या की जगह रिंकू सिंह को शामिल किया गया है, अर्शदीप सिंह की जगह जसप्रीत बुमराह लौटे हैं और हर्षित राणा की जगह शिवम दुबे को मौका मिला है। वहीं, पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है...
भारत:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें