फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-गर्लफ्रेंड को विदेशी टूर में साथ ले जाने के मामले में CoA का बयान सामने आया

Thu, 18 Oct 2018 12:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश दौरों पर पर क्रिकेटरों की पत्नियों के साथ रहने के मामले पर बीसीसीआई ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपने बयान में बीसीसीआई ने साफ किया कि इस मामले में अबतक कोई भी पुख्ता फैसला नहीं लिया गया है। जगह-जगह चल रही खबरें पूरी तरह से झूठी हैं।

विज्ञापन


प्रशासकों की समिति (CoA)की सदस्य डायना इडूलजी ने बताया कि, 'फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस पर और विचार लिए जा रहे हैं। थोड़ा और समय लग सकता है। इस तरह की जितनी भी खबरें प्रसारित हुईं, गलत हैं।'
 



एएनआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (CoA) की सदस्या इडुल्जी ने हालांकि इन मीडिया रिपोर्ट्स को अफवाह करार दिया। इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों की पत्नियों-गर्लफ्रेंड्स (WAGs) को विदेशी दौरों पर साथ ले जाने को राजी हो गया है।
विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड के हालिया दौरे पर भी अनुष्का शर्मा को कई मौकों पर टीम इंडिया के साथ ही देखा गया। इसे लेकर कई बार विवाद भी खड़ा हुआ। लिहाजा विराट ने बीसीसीआई से मांग की थी कि विदेशी दौरों में क्रिकेटर्स को पत्नी और गर्लफ्रेंड्स (WAGs) के साथ रहने की इजाजत दी जाए।

इससे पहले भारतीय बोर्ड 'नो वाइव्स-गर्लफ्रेंड पॉलिसी' अपनाता था। हालांकि इसके बाद उसने इस नीति में बदलाव कर यह नियम बनाया था कि क्रिकेटर्स, कोच और सपॉर्ट स्टाफ की पत्नियां या गर्लफ्रेंड दो सप्ताह के लिए विदेशी दौरों पर जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें