फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 को लेकर बड़ी खबर आई है, पहले कोरोना के चलते रद्द करने की अफवाह उड़ी थी

Mon, 30 Mar 2020 02:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण IPL 2020 को टालने के बाद मौजूदा सीजन को रद्द करने की बात सामने आ रही थी। मगर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने साफ कर दिया कि फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। समाचार एजेंसी ANI को BCCI के सूत्र ने सोमवार यानी आज बताया कि, 'बोर्ड हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और उसी के हिसाब से कोई फैसला लिया जाएगा'

विज्ञापन

 

इस पहले, बीसीसीआई ने आईपीएल के इस सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया था। पहले इस लीग के इस सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, कोरोना महामारी के कारण ऐसा हो न सका।

विज्ञापन

पहले थी रद्द करने की चर्चा

इससेे पहले शनिवार को इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर जमकर चर्चाओं में थी, जिसमें दावा किया गया था कि, 'IPL के मौजूदा सीजन को रद्द किया जा सकता है, भारतीय बोर्ड इसकी घोषणा से पहले वीजा संबंधित मामले पर भारत सरकार और खेल मंत्रालय की घोषणा का इंतजार कर रहा है।'

दरअसल भारत सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी विदेशी वीजा को निलंबित किया हुआ है। ऐसी भी खबर है कि अगर इस साल टूर्नामेंट का आयोजन नहीं होता है तो अगले साल बड़ी नीलामी नहीं होगी।

IPL प्रशासन के एक सूत्र ने कहा था कि स्टेडियम में दूरी नहीं रख सकते, इससे अच्छा यही होगा कि यह सीजन अगले साल खेला जाए। वहीं अगले साल कोई बड़ी नीलामी नहीं होगी। पूर्व में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई थी कि 2020 का यह सीजन छोटा किया जा सकता है। याद हो कि 2009 में जब देश में आम चुनाव थे तो दक्षिण अफ्रीका में IPL का छोटा लेकिन, सफल आयोजन हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें