फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ कुक खेलेंगे करियर का आखिरी मैच, इंग्लैंड टीम में भी कोई बदलाव नहीं

Wed, 05 Sep 2018 08:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से ओवल मैदान पर खेले जाने वाले श्रृंखला के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। यह टेस्ट पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एलिस्टर कुक का अपने देश के लिए आखिरी मैच होगा। 

विज्ञापन


जेम्स विंस को टीम से बाहर कर दिया गया है क्योंकि जॉनी बेयरस्टो चोट से उबर चुके हैं और विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेलने के लिए फिट है। ओलिवर पोप सरे के लिए एसेक्स के खिलाफ काउंटी मैच के पहले दो दिन के खेल के बाद राष्ट्रीय टीम के साथ गुरुवार को जुड़ेंगे। 

टीम: जो रूट (कप्तान) , एलेस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल रशीद, सैम करन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें