फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के इस सुपरस्टार ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, टीम इंडिया के दिग्गज बने बराती

Tue, 19 Feb 2019 07:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
NITISH RANA
एक और भारतीय क्रिकेटर शादी के बंधन में बंध गया। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के सुपरस्टार नितीश राणा हैं। राणा ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह के साथ शादी कर ली है।
विज्ञापन

2 of 6
इस मौके पर केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक सहित कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर बराती की भूमिका में नजर आए। इस मौके पर दिनेश कार्तिक के अलावा केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर भी राणा और साची को शुभकामनाएं देते नजर आए। वहीं अभिषेक नायर भी इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं, जो कि केकेआर के कोच हैं।
विज्ञापन

3 of 6
NITISH RANA MARRIAGE
राणा और साची की शादी में टीम इंडिया के युवा स्टार ऋषभ पंत भी दिखाई दिए। ऋषभ दिल्ली की टीम में नितीश के साथी हैं। जबकि राणा के कप्तान उन्मुक्त चंद भी इस शादी में शामिल हुए। बता दें कि नितीश दिल्ली की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं।

4 of 6
25 वर्षीय राणा और साची ने पिछले साल सगाई की थी और इस बात की पुष्टि ध्रुव शौरी ने की थी। आईपीएल में नितीश राणा ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। वे बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल में कोलकाता के अलावा मुंबई इंडियंस टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक प्रथम श्रेणी के 30 मैच खेले हैं और 41.04 के औसत से 1765 रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चार शतक नितीश के नाम पर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
39 लिस्ट ए मैचों में बाएं हाथ के लिए बल्लेबाज ने 38.58 के औसत और 83.05 के स्ट्राइक रेट से 1196 रन बनाए हैं, इसमें एक शतक और आठ अर्धशतक हैं। टी-20 मुकाबलों में नितीश का स्ट्राइक रेट 135.63 का है। उन्होंने 62 टी-20 मैचों में 27.31 के औसत से 1393 रन बनाने के अलावा आठ विकेट भी लिए हैं और आठ अर्धशतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें