फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup Winners: नीता अंबानी ने किया विश्व विजेताओं को सम्मानित, रोहित-हरमनप्रीत जैसे दिग्गज रहे मौजूद

Mon, 05 Jan 2026 08:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नीता अंबानी द्वारा आयोजित 'यूनाइटेड इन ट्रंफ' सम्मान समारोह में भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने अपने शानदार फैशन सेंस से सभी का ध्यान खींचा। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स समेत कई खिलाड़ियों ने एलिगेंट और ट्रेंडी आउटफिट्स में शिरकत कर इवेंट की रौनक बढ़ा दी। वहीं, विश्व विजेता भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने भी सबका ध्यान खींचा। 
विज्ञापन
विश्व चैंपियन भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम के साथ नीता अंबानी और सचिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने सोमवार को भारत के विश्व कप विजेताओं को सम्मानित किया। मुंबई में आयोजित इस भव्य समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी और पूर्व भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


इस अवसर पर खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके योगदान को देश के लिए गर्व का विषय बताया गया। नीता अंबानी ने इस मौके पर दोनों विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम और 2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। नीता अंबानी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को सम्मान स्वरूप चेक सौंपा और टीम के साथ यादगार तस्वीर खिंचवाई। 

नीता अंबानी ने किया विश्व कप खिताब विजेता कप्तानों को सम्मानित - फोटो : ANI (videograb)
रोहित के नेतृत्व में भारत बना विजेता, सूर्या ने दिलाया एशिया कप का खिताब
साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार रहा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 12 साल के लंबे इंतजार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। इससे पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने 2025 में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।
 

विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ नीता अंबानी - फोटो : ANI

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ नीता अंबानी और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह - फोटो : ANI

महिला वनडे विश्व कप 2025 - फोटो : ANI

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

2025 महिला क्रिकेट के लिए भी ऐतिहासिक रहा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने वो कर दिखाया, जो वर्षों से सपना था। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने पहला आईसीसी महिला विश्व कप जीत लिया। भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा आत्मविश्वास के साथ किया। जैसे ही जीत का रन बना, मैदान से लेकर देश की सड़कों तक जश्न फैल गया। यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि महिला खेलों के आत्मविश्वास और सम्मान की जीत थी।

विज्ञापन

भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI

भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम बनी पहली टी20 विश्व चैंपियन 

भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहले टी20 विश्व कप का खिताब जीता। कोलंबो में खेले गए फाइनल में भारत ने नेपाल को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम पांच विकेट पर 114 रन ही बना सकी। जवाब में भारतीय टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर आराम से लक्ष्य हासिल किया और इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की पहली चैंपियन बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें