फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्तफिजुर रहीम समेत बांग्लादेश के नौ खिलाड़ी सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ फिर से शुरू करेंगे ट्रेनिंग

Sat, 18 Jul 2020 08:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुस्ताफिजुर रहमान
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच बांग्लादेश के कुछ खिलाड़ी दोबारा से ट्रेनिंग के लिए तैयार हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बताया कि पूर्व कप्तान मुस्तफिजुर रहीम समेत बांग्लादेश के नौ खिलाड़ी रविवार से चार स्थानों पर व्यक्तिगत ट्रेनिंग बहाल करेंगे। 

विज्ञापन


बीसीबी के बयान के अनुसार बोर्ड ने जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहले चरण के अभ्यास सत्र के लिए चार स्थल तैयार किए हैं। बयान के अनुसार, ‘खिलाड़ी अकादमी में दौड़ने के अलावा जिम सत्र में हिस्सा लेंगे और इंडोर सेंटर में बल्लेबाजी करेंगे। तीन अन्य स्थलों पर केवल दौड़ने और जिम की सुविधा उपलब्ध है।’ 

मुश्फिकुर, इमरूल कायेस, मोहम्मद मिथुन, शफीयुल इस्लाम ढाका में जबकि सैयद खालिद अहमद और नसुम अहमद सिलहट में अभ्यास करेंगे। मेहदी हसन और नुरूल हसन खुलना में जबकि नईम हसन चटगांव में अभ्यास करेंगे। पिछले महीने बांग्लादेश के पूर्व वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा के अलावा पूर्व खिलाड़ी नजमुल इस्लाम और नफीस इकबाल कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें