फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, आंकड़े देखकर टूट जाएगा बांग्लादेश का मनोबल

Wed, 14 Mar 2018 06:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया श्रीलंका में खेली जा रही निदाहास ट्रॉफी ट्राई टी20 सीरीज में बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। इस मैच को जीतकर रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। 

विज्ञापन


इससे पहले भारत ने चौथे मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से मात देकर सीरीज में मिली पहली हार का हिसाब बराबर करने में कामयाब रही थी। टीम इंडिया इस मैच में ज्यादा फेर-बदल नहीं करना चाहेगी। उसकी पहली प्राथमिकता टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाने की होगी। 

वहीं, श्रीलंका के खिलाफ 215 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके बांग्लादेश का मनोबल ऊंचा होगा। वह भी भारत को हराकर फाइनल के लिए अपनी दावेदारी पेश करना चाहेगा। 

विज्ञापन

हार से नहीं पड़ेगा टीम इंडिया पर ज्यादा फर्क

टीम इंडिया - फोटो : file
अगर टीम इंडिया संयोगवश बांग्लादेश के हाथों यह मैच हार भी जाता है तो उसके लिए फाइनल के रास्ते खुले ही रहेंगे। लेकिन उसे इसके बाद फिर बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के परिणाम का इंतजार करना होगा। इसके अलावा नेट रन रेट का महत्व भी बढ़ जाएगा। टूर्नामेंट में लगातार दो मैच जीतकर फिलहाल भारत का नेट रन रेट +0.21 है। 

आंकड़े देखकर टूट जाएगा बांग्लादेश का मनोबल

भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : file
इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 मैचों के आंकड़ों पर अगर नजर डाले तो वह भारत की ओर झुका हुआ दिखाई देता है। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले सभी 6 टी20 मुकाबले भारत जीतने में कामयाब रहा है। जबकि पिछले 5 मुकाबलों में भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि एक रद्द रहा है और एक मुकाबला बांग्लादेश जीतने में कामयाब रहा है। 

रोहित बने हुए है टीम इंडिया के लिए सिरदर्द

रोहित शर्मा
इस मैच में एक बार फिर टीम इंडिया के लिए उनके कप्तान रोहित शर्मा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। दरअसल वह दक्षिण अफ्रीका दौरे से अब तक खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं। वहीं, सुरेश रैना को भी एक बड़ी पारी खेलने की दरकार है। उन्हें हर मैच में शुरूआत तो मिल रही है लेकिन उसे वह बड़े स्कोर में तबदील नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : file
टीम इंडिया: रोहित शर्मा ( कप्तान ), शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत।

बांग्लादेश: महमुदुल्लाह ( कप्तान ), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कायेस, मुश्फिकर रहीम, सब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, तसकीन अहमद, अबु हैदर, अबु जायेद, आरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, नूरूल हसन, मेहदी हसन, लिटन दास। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें