फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: IPL से पहले निकोलस पूरन ने उड़ाए 12 छक्के, सिर्फ 26 गेंदों में ठोके तूफानी 89 रन

Mon, 01 Feb 2021 02:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निकोलस पूरन - फोटो : ट्विटर @espn
विज्ञापन

निकोलस पूरन के 26 गेंद में 89 रन की मदद से नार्दर्न वारियर्स ने अबु धाबी टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में बांग्ला टाइगर्स को 30 रन से हरा दिया। जायेद क्रिकेट स्टेडियम पर छक्कों की बौछार के बीच पूरन ने 12 छक्के और तीन चौके लगाए, उनकी टीम ने चार विकेट पर 162 रन बनाए जो टूर्नामेंट का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।

विज्ञापन


बांग्ला टाइगर्स के लिए कप्तान आंद्रे फ्लेचर ने 28 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। यूएई के चिराग सूरी 42 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन उनकी टीम दस ओवर में तीन विकेट पर 132 रन ही बना सकी। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे गए वारियर्स के लिए वसीम मोहम्मद ने पहले ही ओवर में मोहम्मद इरफान को दो छक्के लगाकर 17 रन लिए।
 

दूसरे ओवर में मुजीब उर रहमान ने वसीम को आउट कर दिया। इसके बाद पूरन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने चौथे ओवर में कैस अहमद को तीन छक्के और एक चौका लगाया। वहीं छठे ओवर में इरफान को लगातार तीन छक्के जड़े। दूसरी ओर लैंडल सिमंस 41 रन बनाकर आउट हुए। करीम ने ही पूरन की पारी का भी अंक किया।
विज्ञापन


जवाब में टाइगर्स की शुरूआत खराब रही और तीसरी ही गेंद पर वहाब रियाज ने जॉनसन चार्ल्स को आउट कर दिया। फ्लेचर खुलकर खेलते रहे, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें