फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Indies Cricket: निकोलस पूरन बने वेस्टइंडीज के नए वनडे और टी20 कप्तान, कीरोन पोलार्ड की लेंगे जगह

Tue, 03 May 2022 07:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूरन के करियर की बात करें तो 37 वनडे मैचों में 40.04 की औसत से 1121 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और आठ अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। 57 टी20 मैचों में 27.77 की औसत और 129.08 की स्ट्राइक रेट से 1194 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
निकोलस पूरन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन को वेस्टइंडीज का नया वनडे और टी20 कप्तान बनाया गया है। पूरन पिछले महीने संन्यास लेने वाले कीरोन पोलार्ड की जगह लेंगे। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने मंगलवार (तीन मई) को इसका एलान किया। पूरन इससे पहले पोलार्ड के रहते हुए टीम के उपकप्तान थे। विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को वनडे में टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा, ''कीरोन पोलार्ड के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद निकोलस पूरन वेस्टइंडीज पुरुष वनडे और टी20 टीमों की कप्तानी संभालेंगे। पूरन इस साल के अंत में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप और अक्टूबर 2023 में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभालेंगे।"

क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक जिमी एडम्स के हवाले से कहा गया, "हमारा मानना है कि निकोलस अपने अनुभव और प्रदर्शन से सफेद गेंद की टीमों का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। चयन समिति का मानना है कि निकोलस एक खिलाड़ी के रूप में परिपक्व हो गए हैं। पोलार्ड की अनुपस्थिति में उन्होंने दोनों टीमों की कमान संभाली है और चयन समिति उनके प्रदर्शन से खुश है।"
विज्ञापन





कप्तान बनाए जाने के बाद निकोलस पूरन ने कहा, "मैं वेस्टइंडीज टीम का कप्तान नियुक्त होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं उन दिग्गजों के नक्शेकदम पर चल रहा हूं, जिन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए एक अद्भुत विरासत बनाई है। यह वास्तव में एक प्रतिष्ठित भूमिका है। कप्तान बनना मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा पल है।"
विज्ञापन


कप्तान के रूप में पूरन की पहली परीक्षा नीदरलैंड के खिलाफ होगी। वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के बीच 31 मई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पूरन के करियर की बात करें तो 37 वनडे मैचों में 40.04 की औसत से 1121 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और आठ अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। 57 टी20 मैचों में 27.77 की औसत और 129.08 की स्ट्राइक रेट से 1194 रन बनाए हैं। टी20 में उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें