चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच गुरूवार को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। चार बार की चैंपियन सीएसके को पहली बार आईपीएल खेल रही लखनऊ के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान दो दिग्गज एक-दूसरे के खिलाफ उतरे। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी जहां चेन्नई के खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर थे तो वहीं गौतम गंभीर बतौर मेंटर लखनऊ की तरफ से मौजूद रहे।

विज्ञापन
उतार-चढ़ाव से भरे इस मूकाबले में फैंस को आखिरी ओवर तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में केएल राहुल की कप्तानी में सुपर जाएंट्स ने सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 में अपनी पहली जीत हासिल की.
मैच के बाद चिर-प्रतिद्वंदी माने जाने वाले धोनी और गंभीर एक-दूसरे से मिले और काफी देर तक बातचीत की। 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले दोनों धुरंधरों की एक साथ की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर गंभीर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के साथ की अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कप्तान से मिलकर अच्छा लगा!”
गौरतलब है कि दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में मैच जीताऊ पारी खेलते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की थी। श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से गंभीर ने 97 रन बनाए थे जबकि धोनी 91 रन बनाकर नाबाद रहे थे। दोनों की इस पारी की बदौलत भारत 28 सालों के बाद एक बार फिर विश्व चैंपियन बन सका था.